बुधवार, 2 जनवरी 2019

कबीर के भजन

काहे न मंगल गावे, जशोदा मैया

काहे न मंगल गावे, जशोदा मैया काहे न मंगल गावे
पुरण ब्रह्म सकल अविनाशी सो तेरी धेनु चरावे ... जशोदा मैया

कोटि कोटि ब्रह्मांड के कर्ता, जप तप ध्यान न आवे,
ना जानु यह कौन पुण्य से ताको गोद खिलावे ... जशोदा मैया

ब्रह्मादिक इन्द्रादि शंकर निगम नेति करी गावे,
शेष सहस्त्र मुख रटत निरंतर, ताको पार न आवे ... जशोदा मैया

सुंदर वदन कमलदल लोचन, गौधन के संग आवे,
मात जशोदा करत आरती, कबीरा दर्शन पावे ... जशोदा मैया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...