गुरुवार, 18 जनवरी 2018

करेंट अफेयर्स* 17 जनवरी 2018

*करेंट अफेयर्स*

17 जनवरी 2018

*1. हाल ही में भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?*

भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भारत की गुप्तचर एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को नियुक्त किया गया है| राजिंदर खन्ना 1978 बैच के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग सेवा (आरएएस) अधिकारी है| इन्हें पाकिस्तान और आतंकवाद का विशेषज्ञ माना जाता है| राजिंदर खन्ना रॉ के पहले ऐसे प्रमुख है, जिन्हें सीधे रॉ कैडर में नियुक्त किया गया है| राजिंदर खन्ना वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर कार्यरत है|

*2. हाल ही में किन देशों में “संवर्धित कर” लागू किया गया है?*

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में “संवर्धित कर” लागू किया गया है| राजस्व को बढ़ाने के लिए अधिकांश वस्तुओं एवं सेवाओं पर पांच फीसदी ‘कर’ लगाया गया है| यहाँ पर खाने, कपडे, पेट्रोल, फोन, पानी, और बिजली के बिलों के साथ ही होटलों में बुकिंग पर ‘कर’ लगाया गया है|

*3. हाल ही में किस राज्य को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त राज्य घोषित किया गया है?*

अरुणाचल प्रदेश को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त राज्य घोषित किया गया है| पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम के बाद ये दूसरा राज्य है, जिसे यह दर्जा दिया गया है| स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा शौचालय निर्माण पर 20,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती थी|

*4. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर कौन होते है?*
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय सुरक्षा के प्राथमिक सलाहकार होते है|

*5. इलेक्टोरल बॉण्ड क्या है?*

इलेक्टोरल बॉण्ड एक राजनीतिक दल को दान करने के लिए एक पारदर्शी टूल है| दाता इस बांड को डिजिटल या चेक के माध्यम से भुगतान करके खरीद सकता है फिर, जो राजीनीतिक दल जिसके लिए दाता ने दान दिया है| इन बांडों को अपने बैंक खातों के माध्यम से नकद में वापस ले सकते है| इसका उद्देश्य है कि दान दाता दान करने के लिए बैंकिंग मार्ग का इस्तेमाल करे, ताकि जारीकर्ता प्राधिकरण द्वारा उसकी पहचान बनी रहे|

*6. मोहम्मद अल खेदर कौन है?*

मोहम्मद अल खेदर कुवैत सेना प्रमुख है| हाल ही में कुवैत की सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है| इस हादसे में सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल खेदर बाल-बाल बच गए है| यह हादसा उस समय हुआ, जब खेदर बांग्लादेश की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे थे। हेलीकॉप्टर लैंडिंग होते समय असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया और उसके दो टुकड़े हो गये थे|

*7. हाल ही में अरब प्लेयर ऑफ़ ईयर पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?*

अरब प्लेयर ऑफ़ ईयर पुरस्कार से लिवरपूल के मोहम्मद सालेह को सम्मानित किया गया है| सालेह इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक 17 गोल कर चुके हैं। सालेह इस साल सभी टूर्नामेंट में कुल 23 गोल कर चुके हैं। सालेह ने मिस्र को वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। सालेह अफ्रीकन प्लेयर ऑफ ईयर की दौड़ में भी शामिल हैं।

*8. हाल ही में रणजी ट्रॉफी का ख़िताब किसने जीता है?*
रणजी ट्रॉफी का ख़िताब विदर्भ ने जीता है| विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 9 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| विदर्भ ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता है| यह दूसरा मौका है जब किसी टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता है| विदर्भ रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीतने वाली 17वीं टीम है|

*9. बाबरक कर्मल अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कब नियुक्त किये गए थे?*
बाबरक कर्मल अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में 3 जनवरी 1980 में नियुक्त किये गए थे| इन्होनें देश को संबोधित करते हुए सोवियत हमले का जायज बताया था| वर्ष 1945 के बाद पूर्वी ब्लॉक के बाहर ये पहला सोवियत सैन्य हमला था। इस हमले के बाद अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शांति और बातचीत में खलल पड़ गया था। पूर्वी जर्मनी और अफगानिस्तान ने सोवियत संघ का साथ दिया था।

*10. भारत और पाकिस्तान के बीच प्रोहिबिशन ऑफ़ अटैक अगेंस्ट नुक्लेअर इंस्टालेशन समझौता कब किया गया था?*
भारत और पाकिस्तान के बीच प्रोहिबिशन ऑफ़ अटैक अगेंस्ट नुक्लेअर इंस्टालेशन समझौता 1 जनवरी 1988 में किया गया था| इस समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को एक दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान करते है| 1 जनवरी 2018 को इस तरह की सूची का 27वीं बार आदान-प्रदान किया गया है|

*सामान्य ज्ञान ग्रुप परिवार*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा February 15, 2025 by admin WhatsApp Group Join Now Telegram...