Third party image reference

The Fact India : हिंदुओं में तुलसी के पौधे का बहुत महत्त्व होता है तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुद्ध माना जाता है। घरों के आंगन में लगे तुलसी के पौधे की धार्मिक आयोजनों में विशेष तौर पर पूजा होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के पौधे का धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी है।

धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथों और पुराणों में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और गरुड़ पुराण में भी तुलसी के पौधे की विशेषताओं का वर्णन किया गया है।

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी के बिना अधूरी ही मानी जाती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के पूर्व जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। जिन घरों में रोजाना तुलसी के पौधे को पूजा जाता है वहां कभी यमदूत प्रवेश नहीं करते।

वैज्ञानिक महत्व

तुलसी का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और उम्र भी बढ़ती है। तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।

तुलसी के पौधे को घर में रखने से घर का वातारण हमेशा शुद्ध रहता है

संक्रामक रोगों से निपटने के लिए तुलसी कारगर है।

तुलसी के पौधा को कभी भी घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी के पत्तों को एक बार में ही निगल लेना चाहिए। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल तुलसी के पत्तों में पारा होता है इसलिए इसे चबाने से दांत खराब हो सकते हैं।