गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

स्वस्थ रहते हैं साइकिल चलाने वाले बच्चे

स्वस्थ रहते हैं साइकिल चलाने वाले बच्चे

साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे अन्य परिवहन माध्यमों का प्रयोग करने वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा सक्रिय और स्वस्थ रहते हैं। एक नए शोध के दौरान इंग्लैंड के पूर्वी क्षेत्र के 10 से 16 साल के 600 बच्चों की यात्रा संबंधी आदतों की समीक्षा की गई।

शोध की अगुवाई कर रहे एसेक्स विश्वविद्यालय के जीव विज्ञानी गेविन सैंडरकॉक और क्रिस्टीन वॉस का कहना है कि साइकिल चलाने वाले बच्चे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। शोध के लिए 23 स्कूलों के बच्चों से स्कूल-यात्रा संबंधी प्रश्नावली भरवाई गई। इसके बाद इनकी एक दौड़ आयोजित की गई।

शोध में पता चला कि पैदल स्कूल जाने वाले लड़के 20 फीसदी और लड़कियां 30 फीसदी ज्यादा स्वस्थ थीं। वहीं साइकिल से स्कूल जाने वाले लड़के अन्य की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा स्वस्थ पाए गए। सबसे ज्यादा नाटकीय परिणाम साइकिल से स्कूल जाने वाली लड़कियों में दिखा। इनका स्वास्थ्य स्वचालित वाहनों से स्कूल जाने वाली लड़कियों की तुलना में सात गुना बेहतर पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...